पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरीब व शोषितों की आवाज बनकर अंबेडकर ने बढ़ाया देश का सम्मान

गरीब व शोषितों की आवाज बनकर अंबेडकर ने बढ़ाया देश का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 127वीं जयंती समरसता दिवस के रूप मेंे भाजपा नगर मंडल द्वारा स्थानीय अम्बेडकर चौक में मनाई गई। इस मौके पर अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर कार्यकर्ताओें ने श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भाजपा कार्यालय में सांसद कमलभान सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेेश सोनी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान प्रधानमंत्री के आहृवान पर अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम स्वराज अभियान कोे सफल बनाने व विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी तय करने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। अखिलेश सोनी ने इस मौके पर अपने उद्बोधन मेंे भीमराव अम्बेडकर को महान युगदृष्टा बताया। उन्हांेने कहा बचपन से ही मेधावी अंबेडकर ने गरीब, शोषित व वंचितों की आवाज बनकर भारत का सम्मान बढ़ाया है। दलितों के मसीहा कहे जाने वाले भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान निर्माता के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन कर संवैधानिक व सामाजिक रूप से समाज के पिछड़े लोगों को सही मायने में उचित स्थान दिलाया है। संचालन जिला महामंत्री रामलखन पैकरा ने किया। इस अवसर पर ललन प्रताप सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, लेखराज अग्रवाल, अम्बिकेश केशरी, भारत सिंह सिसोदिया, हरपाल सिंह, करता राम गुप्ता, जन्मेजय मिश्रा, विद्यानंद मिश्रा, बाबूलाल गोयल, विनोद हर्ष, दिनेश साहू, संतोष दास, तजिन्दर बग्गा, अजय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

ग्राम स्वराज अभियान को सफल बनाने भागीदारी तय करने निर्देश
अंबेडकर चौक में भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव की प्रतिमा का माल्यार्पण करते।

क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने बाबा को किया याद
छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक पंचायत संघ द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती स्थानीय अम्बेडकर चौक में मनाई गई। सुबह 8 बजे अंबेडकर की प्रतिमा को संघ के जिलाध्यक्ष बलधीर टोप्पो द्वारा दूध से नहलाकर माल्यार्पण करते हुए मिष्ठान का वितरण कियागया। सभी ने बाबा के आदर्शो एवं संकल्पों को दोहराया। इस दौरान विपिन किशोर मिंज, आशीष लकड़ा, डेनियल लाल रावत, सुभाष एक्का, निर्मल भगत, नरेश टोप्पो, महिपाल मिंज, किशुन सिंह, प्रेम शंकर चौधरी, पार्षद विरेन्द्र खेस, दीपक कुजूर, जगजीत मिंज, एसके विजय आदि उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...