दिल्ली और रायपुर के लिए नई ट्रेन शुरू करने रेल मंत्री को पत्र
भाजपा के पूर्व विधायक देवेश्वर सिंह ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर अंबिकापुर से िदल्ली व रायपुर तक नई ट्रेन शुरू किए जाने की मांग की है। श्री सिंह इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। अंबिकापुर से दिल्ली तक अभी ट्रेन नहीं है जबकि रायपुर तक एक मात्र ट्रेन है जिससे लोगों को दिक्कत होती है जबकि सरगुजा क्षेत्र से रेल मंत्रालय को कोयले की ढुलाई से सालाना अरबो की आय है। इस संबंध में कई बार ध्यान दिलाया गया। प्रदेश के सभी सांसदों ने पोस्टकार्ड अभियान चलाकर पत्र लिखा लेकिन इसके बाद भी सरगुजा की उपेक्षा की जा रही है। श्री सिंह ने नई ट्रेनें शुरू नहीं होने पर कोयला परिवहन ठप करने की चेतावनी दी है।