पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक की शिनाख्त नहीं, पुलिस ने पीएम के बाद दफनाया शव

युवक की शिनाख्त नहीं, पुलिस ने पीएम के बाद दफनाया शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घुटरापारा में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में जिस युवक की लाश मिली थी उसकी चौबीस घंटे बाद भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शनिवार को पीएम के बाद शव को दफनाे दिया।

उसके कपड़े व बैग को पुलिस ने जब्त कर लिया है ताकि उससे बाद में उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने सभी थानों को उसकी फोटो जारी कर दिया है। इसके साथ गुम इंसान की जानकारी मंगाई है। युवक के गले में गमछा कसा हुआ था। इससे गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या करने की आशंका पुलिस जता रही है। हालांकि अभी पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। शुक्रवार को शहर के घुटरापारा मोहल्ले के खेत में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। उसके गले में गमछा कसा हुआ था।

पीठ में उसका बैग लटका हुआ था। बैग में उसके कुछ कपड़े थे। पुलिस शुक्रवार से उसकी पहचान कराने में जुटी हुई लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। शहर से लगे आस-पास के गांवों में पता किया जा रहा है। थानों को गुम इंसानों की जानकारी मंगाई गई है। इसके साथ वाट्सएप पर फोटो जारी किया है।

खबरें और भी हैं...