पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज हवा के साथ बारिश, तार टूटने से कई इलाकों में घंटों बंद रही बिजली

तेज हवा के साथ बारिश, तार टूटने से कई इलाकों में घंटों बंद रही बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बने चक्रवात का प्रभाव कमजोर हुआ तो अब लोकल प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में धूप के बाद शाम को बारिश शुरू हो जा रही है। शनिवार को मौसम का मिजाज भी कुछ ऐसा ही रहा। दिन में तेज धूप निकली तो शाम को तेज हवा के साथ शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में बारिश हो गई। शहर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे सबसे ज्यादा बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। तार टूटने से चोपड़ापारा, नवापारा, मनेंद्रगढ़ रोड, गांधीनगर सहित कई इलाकों में घंटों लाइट बंद रही। उधर बारिश के दौरान गाज गिरने से लुंड्रा थाना क्षेत्र के पटोरा में दो मवेशियों की मौत हो गई।

शनिवार को तेज धूप निकलने से सुबह से मौसम गर्म था। इसका प्रभाव भी दिखा। शहर का अधिकतम तापमान शनिवार को 35.2 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन शाम को बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। हालांकि इससे उमस कुछ बढ़ गई। गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन पहले ही शहर सहित आस-पास के इलाके में बारिश हुई थी।

शहर सहित आस-पास हुई बारिश, शहर में एक मिमी गिरा पानी,
हाई टेंशन लाइन में खराबी से बंद रही बिजली
मौसम की मार कर सबसे ज्यादा असर शहर की बिजली व्यवस्था पर पड़ रहा है। थोड़ी से बारिश क्या हो रही किसी न किसी क्षेत्र की बिजली की सप्लाई प्रभावित हो जा रही है। शनिवार को बारिश के दौरान चौपाटी के पास हाई टेंशन का तार टूट गया तो औद्योगिक फीडर में 33 केवी की लाइन में खराबी आ गई। इससे केदारपुर, नवापारा, मनेंद्रगढ़ रोड, गांधीनगर सहित कई इलाके की बिजली बंद हो गई।

गाज की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत
शाम को हुई बारिश के दौरान कई जगह गाज भी गिरा। लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम पटोरा में गाज की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक ग्रामीण के दो बैल पेड़ के नीचे बंधे थे। शाम को हुई बारिश के दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी और दोनों बैलों की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...