रंजिश पर गुलेल से वार कर महिला को किया घायल, केस दर्ज
रंजिश पर गुलेल से वार कर महिला को किया घायल, केस दर्ज
अंबिकापुर| दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम बरगवां में पुरानी रंजिश पर एक ग्रामीण ने गुलेल से मार कर एक महिला को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम बरगवां निवासी विनीता चौहान अपने घर के पास खड़ी थी। इसी दौरान गांव के ही कुंभकरण आया और पुरानी बात पर गाली गलौज करने लगा। वह हाथ में गुलेल रखा था। विरोध करने पर उसने गुलेल से वार किया जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर आराेपी के खिलाफ धारा 294, 336, 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।