कार की टक्कर से गिरे तीन बाइक सवार, वृद्धा की मौत
अंबिकापुर| उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम करौधी मोड़ में शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर से बाइक में बैठे तीन लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।
दो युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार के ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मोहनपुर निवासी 60 वर्षीय फुलेश्वरी कंवर शुक्रवार को श्रीराम कंवर 20 वर्ष व सुभाष कंवर 23 वर्ष के साथ बाइक में अपने भाई से मिलने के लिए ग्राम करौंधी गई थी। वहां से रात में तीनों वापस घर जाने के लिए निकले। वे करौधी मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। पता चलने पर परिजनों ने तीनों को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान फुलेश्वरी की मौत हो गई।
ट्रक की टक्कर से बाल- बाल बचे बोलरो सवार
राजपुर रोड मेंं असोला के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बोलेरो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। सभी शादी से घर लौट रहे थे। बताया गया कि ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बोलरो को टक्कर मार दी। बोलरो सवार हादसे में बाल-बाल बच गए।