पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं को दूधसागर प्रोजेक्ट से जोड़ने की तैयारी

महिलाओं को दूधसागर प्रोजेक्ट से जोड़ने की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं को समूह के जरिए दूधसागर प्रोजेक्ट से जोड़कर आत्म निर्भर बनाने का नया मिशन शुरू होने जा रहा है। जिले के लुंड्रा क्षेत्र में 25 महिलाओं के समूह से इसकी शुरूआत की जा रही है। ब्लाक के रघुनाथपुर, बटवाही जैसे इलाकों में इसके लिए दूध संग्रहण केंद्र से किसानों से दूध निर्धारित दर पर खरीदी की जाएगी और उसे अंबिकापुर में बेचा जाएगा। शहर में रेलवे स्टेशन के पुराने टिकट काउंटर के पास इसके लिए सेंटर खोला जा रहा है। गांवों में 30 रूपए प्रति लीटर दूध खरीदी की जाएगी जबकि शहर में लोगों को 40 लीटर रूपए शुद्ध दूध उपलबध कराया जाएगा। दूध की बिक्री से होने वाले लाभांश से दो रूपए प्रति लीटर किसानों को अतिरिक्त दिया जाएगा जबकि छह रूपए ट्रासपोर्टिंग और शेष बचत से अभियान से जुड़ी महिलाओं को दिया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पूरा प्रोजेक्ट समूह के माध्यम से संचालित किया जाएगा। शुरूआत में पांच सौ लीटर दूध रोज खरीदने और बेचने की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि इससे शहर के लोगों को दूध की जरूरत तो पूरी होगी ही, किसानों और इससे जुड़ी महिलाओं को भी लाभ होगा। जरूरत जैसे-जैसे बढ़ेगी उसके हिसाब से अन्य गांवों में भी इस तरह से सेंटर खोले जाएंगे।

सीएम लुंड्रा के बटवाही से करेंगे शुभारंभ, निर्धारित दर पर की जाएगी खरीदी, शहर में खोलेंगे बिक्री केंद्र
प्रगति और आवास मेले में 110 करोड़ के विकासकार्यों का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम लुण्ड्रा जनपद के बटवाही में 16 अप्रैल को आयोजित प्रगति व आवास मेला में 110 करोड 10 लाख रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 5 करोड़ 49 लाख 99 हजार रूपए की लागत के 6 निर्माणकार्यों का लोकार्पण करेंगे और 41 करोड़ 25 लाख 4 हजार की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। बटवाही सहित आसपास के गांवों में शहर की तर्ज पर इसी दिन सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनजमेंट अभियान का भी शुभारंभ किया किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 2 लाख रुपए की लागत का सेनेटरी नेपकिन यूनिट सीतापुर का लोकार्पण करेंगे।

प्रगति एवं आवास मेला कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, हितग्राहियों एवं आम जनता के आने-जाने के लिए रूट चार्ट का निर्धारण कर दिया गया है। गेट नम्बर 1 से मुख्यमंत्री एवं उनके साथ वरिष्ठ जनप्रतिनिधि प्रवेश करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने रूट, वाहन पार्किंग तय
खबरें और भी हैं...