पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता कायम करें: सांसद कमलभान

बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता कायम करें: सांसद कमलभान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को सामाजिक न्याय दिवस सह सदभावना शिविर का आयोजन पीजी काॅलेज के नए आडिटोरियम में किया गया। मुख्य अतिथि सांसद कमलभान सिंह ने इस मौके पर कहा कि अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता और दलितों, वंचितों तथा शोषितों को समाज में उनका अधिकार दिलाने आजीवन संघर्ष किया। उनके द्वारा बनाए गए संविधान से लोगों को समाज में समानता का अधिकार प्राप्त हुआ। बाबा साहेब के बताए गए मार्ग का अनुकरण कर आज की युवा पीढ़ी समाज को नई दिशा देने का काम करें ताकि समाज में समरसता का भाव विकसित हो सके।

कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम समाज में सद्भावना फैलाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित सभी बच्चे जो कल के नागरिक हैं वे बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लें और सामाजिक समरसता को बनाए रखने में अपनी भागीदारी तय करें। आदिवासी विकास विभाग द्वारा अंतर छात्रावास, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा, जिला स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, पार्षद आलोक दुबे, निरंजन राय उपस्थित थे।

अम्बेडकर ने सामाजिक समरसता, दलितों, वंचितों व शोषितों को समाज में उनका अधिकार दिलाने संघर्ष किया

पीजी कॉलेज के नए ऑडिटोरियम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि व अन्य।

महासम्मेलन में स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांगजनों को बांटे जरूरी उपकरण
बलरामपुर| अम्बेडकर जयंती के अवसर पर जिला स्तर पर दिव्यांग महासम्मेलन का आयेाजन जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में किया गया। सम्मेलन में जिले के दिव्यांगजनो का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी उपकरण वितरण किया गया।

महासम्मेलन में विधायक रामानुजगंज बृहस्पति सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सम्मेलन का आयोजन कर प्रशासन ने बहुत ही पुण्य का काम किया है। उन्होंने बाबा साहब की जयंती पर लोगों का को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का सही लाभ मिले। प्रभारी कलेक्टर के. विजय दयाराम द्वारा अम्बेडकर ने कहा कि सुराज अभियान के दौरान बहुत से दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन राशि एवं उपकरण की मांग की गई थी। उनके आवश्यकताओं की देखते हुए महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। महासम्मेलन को जिला पंचायत सदस्य विनय पैंकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष पार्वती आयाम, जनपद सदस्य भानु प्रकाश दीक्षित व दीनानाथ यादव ने भी सम्बोधित किया। दोनों पैरों से दिव्यांग बरियों की पार्वती ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को कभी कमजोर न समझें और आम आदमी की तरह जीने की हिम्मत रखें।

कमजोर वर्ग के लिए न्याय दिलाने में अम्बेडकर का खास योगदान: सांसद
सूरजपुर| सांसद कमलभान सिंह की अध्यक्षता में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर मंगल भवन में ग्राम स्वराज अभियान सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन किया गया। जयंती के अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर ने दलित, पिछड़े व कमजोर वर्ग के लिए न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य पंकज तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू, कलेक्टर केसी देवसेनापति, जिला पंचायत सीईओ संजीव कुमार झा उपस्थित थे। उपाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने समाज में फैली बुराइयांें एवं भेद-भाव को दूर करने का प्रयास किया। पंकज तिवारी ने कहा कि सभी जाति-धर्म के लोग आपस में भाईचारा के लिए काम करें। नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि अम्बेडकर की जयंती पर हमेंे उनके बताए रास्तांे पर चलने का संकल्प लेना हाेगा। कार्यक्रम को कलेक्टर केसी देवसेनापति व सीईओ झा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व मंगल भवन में जयंती के अवसर पर बाबा साहब अम्बेडकर की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

लोगों के विकास के लिए अंबेडकर ने किया काम
भारत र| डा. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती नगर में समारोहपूर्वक मनाई गई। बाबा साहेब सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगांे के विकास में अंबेडकर का अहम योगदान है। उन्होंने मानव जाति के लिए काम किया। जयंती पर स्थापित अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर सभी ने उन्हें याद किया। मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी संजय सूर्यवंशी कहा संविधान निर्माण डा. अंबेडकर ने जो मार्ग दिखाया है उसी पर हम सबको चलना है। पार्षद आलोक दुबे ने कहा महिलाओं को मौलिक अधिकार दिला अंबेडकर ने उनके सशक्तिकरण की दिशा में पहल की थी। आज उसी राह पर महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

खबरें और भी हैं...