पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेल प्रतिभा खोज अभियान में तीस खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण

खेल प्रतिभा खोज अभियान में तीस खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला बास्केटबाल संघ व भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगांव के सहयोग से यहां के गांधी स्टेडियम में जनवरी मंे आयोजित टैलेंट सर्च प्रोग्राम में शामिल खिलाड़ियों में सफल उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई।

सूची में तीस लोगों को प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना गया है। चयन प्रक्रिया बैटरी टेस्ट के आधार पर हुई थी। टैलेंट सर्च प्रोग्राम में सरगुजा के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की बालिकाओं के अलावा लुण्ड्रा ब्लाक में भी बैटरी टेस्ट लिया गया था। इसमें बास्केटबाल, कबड्डी और हॉकी के खिलाड़ियों पर विशेष नजर रखी गई। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को युगांन्तर स्कूल व दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में आवास व निशुल्क पढ़ाई की सुविधा दी जाती है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षण के साथ खेल संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। इस बार अलग से विशेष ट्रायल के लिए युगांन्तर पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद विशेष प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

इन खिलाड़ियों काे प्रशिक्षण के लिए चुना गया

राजनांदगांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के लिए जिले के चयनित खिलाड़ियों में अनुशीलन लकड़ा, विजेता रानी, सुशीला, सरिता नागेश, रीना, ललिता, अलका मिंज, अनामिका किंडो, मंजीता लकड़ा, प्रीति मिंज, रोशनी बड़ा, दिव्या टोप्पो, संजना लकड़ा, आशा तिर्की, आरती कुजूर, पुपेन खलखो, प्रज्ञा मिश्रा, दिव्या लकड़ा, सुशीला लकड़ा, निकिता टोप्पो, अंजली मिंज, ललिता पैकरा, नेहा कुजूर, अंजली गुप्ता, मानमती सिंह, सुशीला रवि, अनिषा लकड़ा, रैनकंुवर, सावित्री एवं अनीषा गुप्ता हैं। प्रशिक्षण में बेहतर परफार्मेंस देने वाले खिलाड़ियों का सीधे चयन कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...