विवाद के बाद पत्नी पड़ोस में गई तो ग्रामीण ने लगा ली फांसी
सोमवार की रात विवाद के बाद प|ी पड़ोस में चली गई तो शराब के नशे में धुत एक ग्रामीण ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह उसका शव घर के सामने पेड़ पर फांसी से लटका मिला तो परिजनों को पता चला। पुलिस ने बताया कि शहर से लगे ग्राम रजपुरी खुर्द निवासी 60 वर्षीय चुनका कोरवा सोमवार की देर शाम शराब के नशे में घर पहुंंचा और प|ी सुमित्रा से किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। इससे नाराज होकर प|ी पड़ोस में सोने चली गई। इसी दौरान चुनका ने घर के सामने पेड़ पर गमछे से फांसी लगा ली। सुबह परिजन उठे तो उसका शव फांसी से लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पहंुंची। पुलिस ने ग्रामीण की मदद से शव उतरवाया। पुलिस ने पूछताछ की तो उक्त बातें सामने आई। इससे प्रथमदृ़ष्टया मामला आत्महत्या का ही माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।