इप्टा चित्रकला प्रतियोगिता के वर्ग तीन और चार के परिणाम घोषित
भास्कर संवाददाता| अंबिकापुर
इप्टा द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के वर्ग तीन व चार के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। दसवीं से बारहवीं कक्षा के प्रतिभागियों को वर्ग चार में रखा गया था। इसमें पहला स्थान होलीक्रॉस हायर सेकेंडरी स्कूल की निकिता प्रजापति को दिया गया। द्वितीय गर्ल्स स्कूल की अन्नु विश्वकर्मा और गर्ल्स स्कूल मणिपुर की दीपा साव को दिया गया। तृतीय स्थान पर होलीक्रॉस की आयुषि सिन्हा व मोन्टफोर्ट की अंकिता पुरमानिया, विक्टोरिया पब्लिक स्कूल के आशुतोष शर्मा और हाईस्क्ूल की आशी सोनी को दिया गया है। वर्ग तीन में प्रथम स्थान पर मैरीनड्राइव स्कूल की अंजली साहनी एवं ओपीएस की शिल्पा पाण्डेय ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर साहिबा बाबरा एवं केन्द्रीय विद्यालय की प्रियेल सोनी को चुना गया है। तृतीय स्थान पर पांच पुरस्कार मैरीन ड्राइव स्कूल की आकांक्षा गुप्ता, कार्मेल के अंकित राज, केन्द्रीय विद्यालय के समीर पाटकर व रीना सिंह एवं मणिपुर स्कूल की अर्चना चेरवा को प्राप्त हुआ। सौ प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार के रुप मंे सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं।