गांधीनगर में शादी में गांव गए पटवारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, केस
गांधीनगर में शादी में गांव गए पटवारी के सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, केस
भास्कर संवाददाता|अंबिकापुर
गांधीनगर में एक पटवारी के सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर से सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरपी सिंह राजस्व विभाग में पटवारी हैं। वे गांधीनगर में किराए के मकान में रहते हैं। घर में शादी होने से 11 अप्रैल को वे परिवार के साथ अपने पैतृक गांव मुरैना मध्यप्रदेश गए थे। इसी दौरान उनके किराए के घर में ताला तोड़कर चोरी हो गई। पता चलने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पटवारी के नहीं होने से अभी चोरी गए सामान के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।