बैंक अफसरों से बोले एसपी- शिकायत पर करें कार्रवाई
अंबिकापुर| एसपी सदानंद कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में शहर में संचालित बैंकों के प्रबंधकों की बैठक ली। एसपी ने प्रबंधकों को बैंक की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया।
इसके लिए बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करने,डेटा सुरक्षित जगह में स्टोर रखने के निर्देश दिए गए। बैंकों में तैनात सुरक्षा गार्ड को अलर्ट रहने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने एवं बैकों में अलार्म सिस्टम की नियमित जांच कराने कहा गया। एसपी ने कहा कि बैंक परिसर में पार्किंग की व्यवस्था अच्छाी चालिए ताकि लोगांे को आने-जाने में दिक्कत नहीं हुई।
एसपी द्वारा एटीएम फ्राड, धोखाधड़ी के संबंध में समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाने एवं बैनर-पोस्टर प्रमुख चौक-चौराहों में लगाने हेतु निर्देशित किया गया। एटीएम में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरा अपडेट रखने एवं बैंक अपने ग्राहकों की शिकायत पर कार्रवाई कने कहा गया गया। बैठ मेंे मनीष कुमार कुंवर उप पुलिस अधीक्षक सहित व्यापारी एवं दुकानदार उपस्थित थे।