पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिया के नीचे युवक का मिला शव, हादसे में मौत की आशंका

पुलिया के नीचे युवक का मिला शव, हादसे में मौत की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम पलका के सतीमुड़ा के पास पुलिया के नीचे एक बाइक सवार युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार की रात में उदयपुर से घर जाने के लिए निकला था। आशंका जताई जा रही है कि बाइक सहित वह पुलिया से नीचे गिरा होगा और चोट लगने से उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम पंडरीपानी निवासी फतू राम 40 वर्ष सोमवार को एक रिश्तेदार के दशकर्म में शामिल होने उदयपुर गया था। वहां से रात में बाइक से घर जाने के लिए निकला। सुबह वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव से लगे पलका के सतीमुड़ा पुलिया के नीचे बाइक सहित उसकी लाश मिली।

उसके सिर में चोट आई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस आशंका जता रही है कि रात में अनियंत्रित होकर वह बाइक सहित पुलिया से नीचे गिर गया होगा और चोट आने से उसकी मौत हो गई होगी।

उदयपुर थाना के ग्राम पलका सतीमुड़ा के पास हादसा

रात में उदयपुर तरफ से लौट रहा था युवक

खबरें और भी हैं...