गृहमंत्री पैकरा का दौरा कार्यक्रम आज
गृहमंत्री रामसेवक पैकरा 18 अप्रैल को चेन्द्रा से दोपहर 12.30 बजे बिहारपुर पहुंचेगे तथा लोक सुराज अभियान एवं स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3 बजे बिहारपुर से चेन्द्रा वापस जाएंगे। श्री पैकरा इसी दिन रात्रि 8.30 बजे अम्बिकापुर पहुंचेगे तथा हॉटल बसंत बिहार में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चेन्द्रा लौटेंगे। 19 अप्रैल को श्री पैकरा दोपहर 2 बजे अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत ग्राम दरिमा पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।