पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुदरी बाजार में लगे बैरियर के विरोध में बोले क्षेत्रवासी 25 तक हटाएं वर्ना आंदोलन करेंगे

गुदरी बाजार में लगे बैरियर के विरोध में बोले क्षेत्रवासी- 25 तक हटाएं वर्ना आंदोलन करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुदरी बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लगाए गए बैरियर का विरोध शुरू हो गया है। पार्षद के साथ वार्ड के लोगों ने आयुक्त से मुलाकात कर बैरियर हटाए जाने की मांग की। लोगों का कहना है कि बैरियर लगाने से पहले लोगों की राय नहीं ली गई।

25 अप्रैल तक बैरियर नहीं हटाए जाने पर बाजार के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। पार्षद परमवीर सिंह बाबरा के साथ वार्ड के लोगों ने आयुक्त से मुलाकात कर बेरियर लगाए जाने के बाद लोगों को हो रही परेशानी पर ध्यान दिलाया। लोगों का कहना है कि बैरियर लगाने से पहले कुछ दुकानदारों से चर्चा की गई जबकि बाजार के भीतर लोगों के घर हैं और उनसे इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की गई। बैरियर लगाने के बाद लोगों को परेशानी हो रही है। पार्किंग को लेकर कई बार यहां महिलाओं से लोगों का विवाद हो चुका है।

आयुक्त को ज्ञापन- बैरियर लगने से हो रही परेशानी

चार पहिया वाहनों से दिक्कत इसलिए लगाया बेरियर

इधर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए बाजार में प्रवेश वाले दोनों मार्गों में बैरियर लगाए गए हैं। चार पहिया वाहन लेकर लोग बाजार में घुस जाते हैं जिससे जाम लग जाता है। भीड़भाड़ अधिक होने पर लोगों को इससे परेशानी होती है। बाजार सड़कों के किनारे लोग दुकानें लगाते हैं।

खबरें और भी हैं...