- Hindi News
- National
- चक्रवात के प्रभाव से हवा के साथ बंूदाबादी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम
चक्रवात के प्रभाव से हवा के साथ बंूदाबादी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम
चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। मंगलवार को सुबह धूप निकली तो दोपहर बाद अचानक आसमान बादल से ढंक गए और तेज हवा के साथ बंूदाबादी शुरू हो गई। इस दौरान शहर में एक मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। इससे रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कुछ दिनों से बने चक्रवात का प्रभाव अभी पूरी तरह से कमजोर नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इसी वजह से बारिश हो रही है और आंधी चल रही है। ऊपरी हवा में चक्रवात के साथ अरब सागर से नम हवा आ रही है। धूप के बाद नमी वाष्प बनकर ऊपर उठने के बाद बादल बन रहे हैं। इससे दोपहर बाद हवा के साथ बारिश हो रही है। मौसम के अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बने रहने की संभावना है।
कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित
मंगलवार को सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर में आसपास पर बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी भी हुई।
अांधी-बारिश से बिजली व्यवस्था हो रही प्रभावित, शार्ट-सर्किट से कई तार टूटे
आंधी बारिश से शहर की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई है। मंगलवार को तेज हवा चलने से कई इलाके में डंगाल गिरने व तार टूटने से बिजली बंद हो गई। सहेली गली में एलटी लाइन पर डंगाल गिरने से लाइन बंद हो गई थी। शिकारी रोड में शार्ट सर्किट से तार टूट गया था। इसी प्रकार अन्य कई इलाके में नुकसान होने से बिजली बंद रही। मरम्मत के बाद शाम को सप्लाई शुरू हुई।
शहर के कुछ इलाकों में तेज बरसात सड़कों पर भरा पानी, 1 मिली बारिश दर्ज
चक्रवात के प्रभाव से बारिश का असर शहर के कुछ इलाकों में ज्यादा दिखा। दर्रीपारा, भाथूपारा, लक्ष्मीपुर सहित आस-पास के इलाके में तेज बारिश हुई। यहां सड़कों पर पानी भर गया। शहर के गांधी चौक, प्रतापपुर, नवापारा सहित अन्य इलाकों में कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र का अाफिस भी गांधी चौक के पास ही है। यहां एक मिमी बारिश ही दर्ज हुई है।