घर में बेहोशी की हालत में मिली महिला की अस्पताल पहुंचते ही हो गई मौत
अंबिकापुर| बुधवार को अंबिकापुर से लगे ग्राम देवगढ़ में अपने घर में बेहोशी की हालत में मिली एक महिला की अस्पताल पहुंचते ही मौत गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम देवगढ़ निवासी 45 वर्षीय मनियारो बाई घर में अकेली थी। देर शाम को उसका बड़ा पुत्र घर पहुंचा तो वह बेहोशी की हालत में बेसुध मिली। पड़ोसियों की मदद से बेटा उसे लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचा लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारण का पता नहीं चला है।