अंबिकापुर| राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 18 मई से गांधी स्टेडियम स्थित शतरंज भवन में शुरू होगी। यूनाइटेड शतरंज संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह दस बजे होगा। इसमें प्रदेश के चुनिंदा खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में राज्य की टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सरगुजा, कोरिया, रायपुर, बिलासपुर, महासमंुद, रायगढ़ एवं दुर्ग जिले से खिलाड़ी शामिल होंगे।