पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट्रल जेल में 20 और बंदी उल्टी दस्त से पीड़ित मिले, तीन की हालत गंभीर

सेंट्रल जेल में 20 और बंदी उल्टी-दस्त से पीड़ित मिले, तीन की हालत गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर | सेंट्रल जेल में उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को यहां 20 और नए बंदी व कैदी उल्टी-दस्त से पीड़ित मिले, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने से मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलेक्टर किरण कौशल मेडिकल कालेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट के साथ जेल पहुंची। उन्होंने जेल प्रबंधन को सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। जेल में दो डाॅक्टरों के साथ स्वास्थ्य टीम की ड्यूटी लगाई गई है। बीमारी के कारण का पता लगाने डाक्टरों ने स्टूल का कल्चर व संेसेटिव टेस्ट कराने सैंपल लेकर बिलासपुर भेज दिया है। सेंट्रल जेल के जिन तीन बंदियों को गुुरुवार को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया उनमें राममिलन राम 30 वर्ष, सोमसाय पंडो 35 वर्ष व लालचंद 40 वर्ष शामिल हैं। तीनों की बुधवार से तबीयत बिगड़ी थी। तीनों का पहले जेल के अस्पताल में इलाज शुरू हुआ पर स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इससे जेल से तीनों को गुरुवार भोर में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों की हालत गंभीर है।

खबरें और भी हैं...