पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलग अलग घटना में सांप डसने से दो महिलाओं की मौत

अलग-अलग घटना में सांप डसने से दो महिलाओं की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सांप डसने की घटनाएं सामने आने लगी है। गुरुवार को गांधीनगर थाना क्षेत्र की अलग-अलग घटना में जमीन पर सो रही दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। गांधीनगर थाना के ग्राम सपना के नहरूपारा निवासी 22 वर्षीय उर्मिला बाई पति पारस पंडो बुधवार की रात में जमीन पर अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ सोई थी। इसी दौरान भोर में उसे सांप ने डस लिया। पता चलने पर उसने पति को बताया। पति ने कमरे में लाइट जलाकर देखा तो कोने में करैत सांप था। सांप को मारने के बाद उसने उर्मिला को तुरंत मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम बकरिमा की है। गांव की धनेश्वरी बाई पति बनारसी बरगाह 50वर्ष बुधवार की रात परछी में जमीन पर सोई थी। इसी दौरान देर रात करैत सांप ने उसके पैर में उसे डस लिया। पति ने टार्च जलाकर देखा तो पास में ही करैत सांप था। धनेश्वरी को उसने मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...