पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंगल गया ग्रामीण भालू के हमले में घायल, भर्ती

जंगल गया ग्रामीण भालू के हमले में घायल, भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम लहसुनपाट में बुधवार को मवेशी चराने जंगल गया एक ग्रामीण भालू के हमले में घायल हो गया। ग्राम लहसुनपाट के मोहन नगेसिया 45 वर्ष बुधवार को गांव से लगे जंगल में मवेशियों को चरा रहा था। इसी दौरान पीछे से भालू ने उसके ऊपर हमला कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो भालू भाग गया। भालू ने उसके हाथ व अन्य जगह नोंच दिया था। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया।

खबरें और भी हैं...