एसबीआई में 31 मई तक कैश जमा करने हैंडलिंग चार्ज नहीं
अंबिकापुर| कैश की किल्लत से राहत दिलाने स्टेट बैंक ने अपनी सभी शाखाओं में नकदी जमा करने वालों को कैश हैंंडलिंग चार्ज से राहत दी है। यह छूट 31 मई तक जारी रहेगी।
बैंक प्रबंधन को उम्मीद है कि इससे कैश फ्लो बढ़ेग और शाखाओं के साथ-साथ एटीएम में पैसों की कमी दूर होगी। नोटबंदी के बाद कैश की किल्लत से लोग एक बार फिर से परेशान हैं। ज्यादातर बैंकों एवं चेस्ट में पांच सौ व दो हजार के नोट नहीं हैं। शादी विवाह की खरीददारी के सीजन में अचानक कैश की कमी से बाजार भी ठंडा है। हफ्ते भर से शहर के ज्यादातर एटीएम ड्राइ हैं। गिने चुने एटीएम में कैश आता भी है तो कुछ देर में ही वह खत्म हो जाता है। इससे लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। एटीएम में कैश ड्राइ होने के साथ-साथ बैंक की शाखाआंे में पैसोंे की किल्लत के कारण समस्या गंभीर बनी हुई है। बुधवार को भी बैंकोंे व एटीएम में यही स्थिति बनी रही। इस बीच एसबीआई के उच्च प्रबंधन ने अब नकदी जमा का फ्लो बढ़ाने के लिए 31 मई तक कैश हैंडलिंग चार्ज से राहत देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एसबीआई के प्रबंधक नवनीत शर्मा ने बताया कि कैश फ्लो बढ़ाने प्रबंधन के इस फैसले से उम्मीद है कि शाखाओं में पर्याप्त नकदी आ जाएगी। इससे एसबीआई के सभी ब्रांच व उसके एटीएम मेंे नोटों की किल्लत दूर हो जाएगी।