पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी का झांसा देकर युवती से 3 साल दुष्कर्म, केस दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती से 3 साल दुष्कर्म, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| शादी का झांसा देकर एक युवक तीन साल से एक युवती से दुष्कर्म करते रहा। बाद में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने अरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लखनपुर क्षेत्र की एक युवती सत्तीपारा में रहती है। इसी दौरान उसका सीतापुर निवासी प्रवीण गुप्ता से पहचान हुई। प्रवीण शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करते रहा। शादी की बात को टाल जाता था। कुछ दिन पहले युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। युवती ने पूछताछ की तो पता चला कि प्रवीण ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...