दिल्ली की बैठक मेंे शामिल हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु
अंबिकापुर | एनएसयूआई के संगठन चुनाव को लेकर एआईसीसी कार्यालय दिल्ली में बैठक आयोजित हुई। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में एनएसयूआई की नई कार्यकरिणी के लिए दिसंबर जनवरी मेंे जो सदस्यता अभियान चलाया गया था उसमें प्रदेश भर मेंे में 38 हजार सक्रिय सदस्य बने। इसमेंे सरगुजा में 15 सौ सक्रिय सदस्य बनाए गए। संगठन में चुनाव को लेकर हुई बैठक मेंे 15 लोगों की टीम काे बुलाया गया था। इसमेें सरगुजा के जिलाध्यक्ष हिमांशु जायसवाल भी दिल्ली बैठक में शामिल हुए।
बैठक में छतीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, रुचि गुप्ता, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा उपस्थित थे।