इंजीनियरिंग कालेज में पहली बार कैंपस सलेक्शन, आठ छात्रों का चयन
अंबिकापुर| विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कालेज लखनपुर में पहली बार आयोजित कैंपस सलेक्शन में आठ छात्रों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। कालेज में कैंपस सलेक्शन अभियान की शुरूआत प्राचार्य डा. आरएन खरे ने की। इस दौरान शास्त्री आटोमोबाइल खरा आठ छात्रोें का अलग-अलग ट्रेड में चयन किया गया। ये सभी छात्र मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर सांइस के हैं। प्राचार्य डा. खरे ने उम्मीद जताई की आने वाले समय में यहां से ज्यादा से ज्यादा छात्र अलग-अलग ट्रेड में अपना नाम कमाएंगे। इस दौरान शिक्षक महीधर दुबे, डा. आरके साहू, डा. एच चंद्रा, विजय कुमार शुक्ला उपस्थित थे।