जेपी श्रीवास्तव बनाए गए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता
अंबिकापुर | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री व ट्रेड यूनियन कौंसिल के प्रांताध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रमिक संगठनों से जुड़े हैंं। चुनावी वर्ष में पार्टी की विचारधारा व रीति-नीति को मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहंुचाने उन्हें प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, महापौर डाॅ. अजय तिर्की, सभापति शफी अहमद, द्वितेन्द्र मिश्रा ने कहा श्रीवास्तव के लंबे समय से सामाजिक व श्रमिकों के मुद्दे पर आवाज उठाते रहे हैं।