पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम स्वराज अभियान में सरकार के काम पर लोगों से चर्चा करेंगे भाजपा नेता

ग्राम स्वराज अभियान में सरकार के काम पर लोगों से चर्चा करेंगे भाजपा नेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतों में होने वाले ग्राम स्वराज अभियान में भाजपा के नेता सरकार के कामकाज पर लोगों से चर्चा करेंगे। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि लोगों को इन योजनाओं का किस तरह से लाभ मिल रहा है।

अभियान में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बुधवार को भाजपा कार्यालय में बैठक में इसकी रुपरेख तय की गई। सांसद कमलभान सिंह की मौजूदगी में बैठक में आवास योजना, उज्जवला जैसी योजनाओं पर जोर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतो में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पंचायत स्तर के बाद विकास खण्ड स्तर पर किसान कल्याण कार्यशाला व आजीविका व कौशल विकास मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगें। बैठक में पूर्व महापौर प्रबोध मिंज,अनुराग सिंहदेव, भारत सिंह सिसोदिया, लेखराज अग्रवाल, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, अम्बिकेश केशरी, रामलखन पैकरा,अजय प्रताप सिंह, निश्चल सिंह, सुमित पाठक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...