सिलसिलेवार चोरियों के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े
अंबिकापुर | पखवाड़ेभर के भीतर शहर के अलग-अलग स्थान में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं के तार पश्चिम बंगाल से जुड़ने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है और चोरी गए सामानों की िसर्फ बारामदगी भर रह गई है। हालांकि अभी पुलिस ने मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हिरासत में लिया है। वे यहां पिछले कुछ दिनों से काम के सिलसिले में अाए थे। इनका एक गिरोह पहले चोरी कर यहां से निकल गया था। इसके बाद दूसरा गिरोह दोबारा अंबिकापुर आया और दो चोरियां की।