पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवाई सेवा के लाइसेंस के लिए सुविधाओं की पड़ताल करेगी विमानन विभाग की टीम, 22 को आएगी दरिमा

हवाई सेवा के लाइसेंस के लिए सुविधाओं की पड़ताल करेगी विमानन विभाग की टीम, 22 को आएगी दरिमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

दरिमा से हवाई सेवा का लाइसेंस देने के लिए विमानन विभाग दिल्ली की टीम एयरपोर्ट और यहां की सुविधाओं का पड़ताल करेगी। 22 मई को एक टीम इसी सिलसिले में यहां आ रही है।

टीम के दौरे के बाद लाइसेंस मिल जाने की उम्मीद है। यहां से बिलासपुर रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होनी है। लाइसेंस मिलने के बाद विमान यहां आएगा। विमानन विभाग की टीम के दौरे की खबर आते ही प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विमानन विभाग की टीम सुविधाओं की पड़ताल के लिए तीन बार पहले भी यहां दौरा कर कर चुकी है। तैयारी पूूरी होने के बाद हवाई सेवा के लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। टीम लाइसेंस जारी करने से पहले सुविधाओं को देखती है और इसी आधार पर लाइसेंस जारी किया जाता है। अभी तय नहीं हुआ है कि हवाई सेवा कब तक शुरू होगी लेकिन उम्मीद है कि लाइसेंस मिलने के बाद जल्द ही हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। दरिमा एयरपोर्ट को हवाई सेवा के हिसाब के लिए तैयार कर लिया गया है। पहले हवाई पट्‌टी का विस्तार किया गया और उसके बाद टर्मिनल बिल्डिंग, बाउंड्रीवाल, सड़क, बिजली, पानी, फायर सेंटर, वाच टावर जैसी सुविधाएं डेवलप की गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि हवाई सेवा के हिसाब से हमारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

तैयारी

दरिमा से हवाई सेवा के लिए तेज हुई कवायद, लाइसेंस मिलने के बाद शुरू होगी सेवा

एयरपोर्ट में तैयारी पूरी होने के साथ सड़क निर्माण की मंजूरी

दरिमा से हवाई सेवा के लिए एयरपोर्ट में तैयारी पूरी हो गई है। इधर शहर में दरिमा चौक से नवानगर तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए जल्द काम शुरू करने को कहा गया है। अभी यह सड़क 17 फीट है जिसे टू लेन किया जाना है। इसी हिसाब से इस मार्ग में शहर में पाइप लाइन विस्तार के लिए मंजूरी दी गई है।

बिलासपुर एयरपोर्ट की तैयारी में देरी से का असर यहां भी

दरिमा से हवाई सेवा के लिए तैयारी पूरी हो गई लेकिन इसके बाद भी हवाई सेवा शुरू होने में विलंब हो रहा है क्योंकि बिलासपुर में तैयारी पूरी नहीं हुई है। अंबिकापुर से बिलासपुर, रायपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होनी है। जब तक बिलासपुर में तैयारी पूरी नहीं हो जाती तब तक विमानन कंपनियां हवाई सेवा शुरू करने में रुचि नहीं ले रही हैं।

खबरें और भी हैं...