चांद दिखने पर कल से शुरू होगा रमजान का महीना
अंबिकापुर| चांद दिखने पर पवित्र रमजान का महीना 17 मई से शुरू होगा। चांद नहीं दिखने की सूरत में रमजान में रखा जाने वाला राेजा 18 मई से शुरू होगा। अंजुमन कमेटी के सचिव इरफान सिद्दीकी ने बताया कि तरावीह हाफिज असीमुद्दीन पढ़ाएंगे। इसके लिए जामा मस्जिद मंे तैयारी की गई है। रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था भी यहीं की गई है। इस बार तकिया मंे भी इफ्तार व तराबी का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी मो. खुर्शीद, मो. गुलाब, याकूब अंसारी को दी गई है।