बिजली लाइन मेंे बार-बार फाल्ट की समस्या कब होगी दूर: देवेश्वर
अंबिकापुर | पूर्व विधायक देवेश्वर सिंह ने शहर में रोज बिजली की आवाजाही की समस्या पर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा है बार-बार फाल्ट की समस्या आखिर कब दूर होगी। सिंह ने जारी बयान में कहा कि भीषण गर्मी के बीच दिन में तीन से चार बार शहर की बिजली गुल हो रही है। यदि बिजली विभाग के अधिकारी यदि फोन उठा लेते हैं तो उनका जवाब रहता है कि लाइन में फाल्ट आ गया है और उसे सुधारा जा रहा है। लाइन में बार-बार फाल्ट आने की समस्या आखिर क्यों दूर नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि शहर व जिले के साथ हमेशा उपेक्षा की जाती है। लंबे समय बाद शहर के लोगों को एफएम सुनने की सुविधा मिली लेकिन पिछले एक पखवाड़े से भी वह भी बंद है। दिल्ली व रायपुर के बीच नई ट्रेन सेवा की मांग पर रेलवे मंत्रालय मौन है।