पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहुल के दाैरे के दिन पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन पर बिफरे कांग्रेसी विधायक

राहुल के दाैरे के दिन पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन पर बिफरे कांग्रेसी विधायक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेता प्रतिपक्ष व आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- राहुल के दौरे के दिन प्रशासन को आगे कर पंचायत प्रतिनिधियों का बुलाया जा रहा सम्मेलन

भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सीतापुर दौरे से पहले ही सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रदेश की रमन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल के दौरे से सरकार डर गई है इसलिए कार्यक्रम को फेल करने की काेशिश में लग गई है।

17 मई को राहुल की सभा है उसी दिन प्रशासन के माध्यम से जिला मुख्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन बुलाया गया है। तेंदूपत्ता खरीदी की शुरूआत की जा रही है ताकि पंच, सरपंच के साथ लोगों को इसमें उलझाकर रखा जा सके। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार चाहे कुछ भी कर लें कार्यक्रम फेल नहीं होने वाला नहीं है। राहुल के नेतृत्व में इस सभा में 50 हजार से अधिक की जुटने वाली भीड़ छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन अभियान की पहली सभा की साक्षी बनेगी। राहुल की सीतापुर के स्टेडियम ग्राउंड में सभा है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अमरजीत भगत, लुंड्रा विधायक चिंतामणी महाराज की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि सभा के लिए पूरी पार्टी तैयारियों में जुट गई है। राहुल के दौरे को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और हमारे लिए यहां जुटने वाली भीड़ को लाना ले जाना बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। सरगुजा सहित संभाग के 17 सीटों में से पिछली बार सात सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। इस बार यहां की 14 सीटों पर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लगी है और राहुल का यह दौरा सत्ता परितर्वन में अहम होगा। राहुल गांधी एक घंटे तक यहां रुकेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय दौरे में राहुल का सीतापुर के अलावा बिलासपुर, पेंड्रा के अलावा रायपुर व दुर्ग में कार्यक्रम है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव तक राहुल प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे।

जिले के तीनों कांग्रेसी विधायक ने जताया विरोध, 17 को सीतापुर में राहुल की है सभा

पत्रकारों से चर्चा करते तीनों विधायक व अन्य।

कर्नाटक चुनाव पर बोले- उम्मीद के विपरीत रहा रिजल्ट

जिस समय नेता प्रतिपक्ष राहुल के दौरे को लेकर प्रेस से चर्चा कर रहे थे, उस समय कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही थी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी पर परिणाम उम्मीद के विपरीत है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ईमानदार हैं और पांच सालोें तक सरकार ने अच्छा काम किया है। भाजपा को इससे खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि कर्नाटक सहित कुछ राज्यों की परंपरा ऐसी है कि पांच साल में सत्ता बदल जाती है। अब छत्तीसगढ़ सहित बाकी राज्यों की बारी है।

सरकार पत्थलगड़ी को साजिश बता रही है तो, खुफियां एजेंसिया क्या कर रही हैं

नेता प्रतिपक्ष ने पत्थलगड़ी के मामले में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार इसे साजिश बता रही है जबकि उसके पास, आईबी, एलआईबी जैसी खुफिया एजेंसिया हैं। सकरार को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। श्री सिंहदेव ने कहा कि सरकार लोगों को उनका हक नहीं दे रही है इसलिए इस तरह की स्थिति बन रही है।

विधायकों ने कहा- सरगुजा में दिखाएंगे विकास यात्रा का असली चेहरा

सीएलपी लीडर टीएस सिंहदेव व आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री के विकास यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा है कि रांजनांदगांव में राहुल की विकास दिखाने का दंभ भर रहे सीएम के क्षेत्र में विकास तो देखेंगे ही लेकिन उसके पहले सरगुजा दौरे पर सीएम को विकास का असली चेहरा दिखाएंगे कि पंद्रह सालों में किस तरह से विकास हुआ है। सीएम शहर के रिंग रोड में चलकर विकास देख सकते हैं। अगर इससे भी सच्चाई दिखाई नहीं देती है तो राष्ट्रीय राज्य मार्गों पर देख सकते हैं। बतौली में सीएम की विकास यात्रा में सभा है और हम क्षेत्र के विकास देखने के लिए उनका स्वागत करते हैं। पूरी सड़क खोद दी गई है। निर्माण एजेंसी का पता नहीं है। दुघर्टनाओं में लोग मारे जा रहे हैं। गर्मी खत्म होने जा रही है लेकिन हैंडपंप तक सुधारे नहीं जा रहे हैं। 90 प्रतिशत नल जल योजना फेल हो चुकी है। मजदूरों को भुगतान नहीं हो रहा है। बैंक ड्राई हैं और एटीएम बंद हैं। श्री सिंहदेव ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में एंटी इंकम्बेंसी लहर है और रमन सिंह इस बार सरकार नहीं बचा पाएंगे।

खबरें और भी हैं...