- Hindi News
- National
- सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में दस दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में दस दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
अंबिकापुर| सेन्ट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गंगापुर खुर्द में जिला उद्योग केन्द्र एवं खादी ग्रामोद्याेग के सहयोग से आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गत दिवस समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने की जानकारी दी गई। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यालय सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक एन. उन्नीकृष्णन थे। विशिष्ट अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक आरएन मजुमदार, अनिल सिन्हा, पीके झा एवं सीके तिवारी उपस्थित थे। वर्तमान में संस्थान द्वारा स्वसहायता समूह के सदस्यों को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी तरह जून एवं जुलाई में ड्रेस डिजाईनिंग, हल्का मोटर वाहन, कम्प्यूटर, ब्यूटी पार्लर के लिए प्रशिक्षण प्रस्तावित किया गया है। वर्तमान में यहां ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण का कार्यक्रम चल रहा है।