पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आवास योजना में लापरवाही पर सब इंजीनियर निलंबित

आवास योजना में लापरवाही पर सब इंजीनियर निलंबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही पर कलेक्टर किरण कौशल ने बतौली जनपद पंचायत के सब इंजीनियर अशोक दुबे को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सब इंजीनियर गांवों में योजना के तहत चल रहे कामों के निरीक्षण के लिए नहीं जा रहे थे। इससे हितग्राही मूलक योजनाओं में ठीक से काम नहीं हो पा रहा था। शिकायत पर मामले की जांच कराई गई और जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद इंजीनियर पर कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में सब इंजीनियर को मैनपाट जनपद में अटैच किया गया है।

खबरें और भी हैं...