पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार एक ग्रामीण की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जशपुर जिले के ग्राम बरजोर निवासी 45 वर्ष सोमवार की शाम को बाइक में कांसाबेल से वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया। पता चलने पर परिजन भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने से डाक्टरों द्वारा रिफर कर दिए जाने पर परिजनों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...