पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधूरे निर्माण से बिलासपुर रोड में मुसीबत, जल्द सुधारें वर्ना आंदोलन

अधूरे निर्माण से बिलासपुर रोड में मुसीबत, जल्द सुधारें वर्ना आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| बिलासपुर रोड के अधूरे निर्माण से लोगों को इस बारिश में काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। सोमवार रात कुछ देर की हुई बारिश के बीच इस सड़क में कई जगह जाम की स्थिति बन गई थी। समस्या काे देखते हुए जोगी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर सड़क में जरूरी सुधार कराए जाने की मांग की है। समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

अंबिकापुंर-बिलासपुर रोड में ग्राम पंचायत रजपुरी से लखनपुर एवं उदयपुर से शिवपुर के बीच सड़क बनाने का काम चल रहा है। दोनों जगहों पर डायवर्सन सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस पर चलना मुश्किल है। बारिश के समय तो इस सड़क की हालत की कल्पना करना मुश्किल है। समय रहते इस पर सुधार नहीं कराया गया तो सभी के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी।

जाेगी कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष दानिश रफीक ने ज्ञापन मेंे बताया है कि सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है। वर्तमान में सड़क की हालत ऐसी है कि एक दिन की बारिश में इसकी हालत चलने लायक नहीं है। सोमवार को इलाके में हुई बारिश के बाद बिलासपुर रोड में कई जगह जाम की स्थिति बन गई। श्री रफीक ने कहा है कि इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...