पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अखंड सुहाग की कामना के साथ महिलाओं ने की वट की पूजा

अखंड सुहाग की कामना के साथ महिलाओं ने की वट की पूजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर/रामानुजगंज/सीतापुर/कुसमी| वट सावित्री पर्व के मौके पर महिलाओ ने उपवास रखकर अखंड सुहाग की कामना कर वट वृक्ष के नीचे पूजार्चना की। सुबह से ही वट वृक्ष के पास महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। शहर में बाबूपारा, ब्रम्हरोड, कलेक्टोरेट परिसर, चोपड़ापारा सहित कई अन्य जगहों पर वट वृक्ष के नीचे श्रद्धालु दिन भर पूजार्चना के लिए जुटे रहे। रामानुजगंज में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने वट सावित्री की कथा भी सुनी। सीतापुर व कुसमी में भी यह पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। महिलाआंे ने दिनभर उपवास रखकर पति की लंबी आयु की कामना कर पूजार्चना की।

खबरें और भी हैं...