पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ 20 को आएंगे अंबिकापुर

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ 20 को आएंगे अंबिकापुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बिकापुर | कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के बाद 20 मई को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सरगुजा आ रहे हैं। हालांकि राजनाथ सिंह का यह दौरा राजनीतिक नहीं है। वे सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर में बस्तरिया बटालियन के पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। राजनाथ सिंह के दौरे की जिला प्रशासन को अधिकृत रूप से सूचना मिल गई है। श्री सिंह 20 मई को सतना से बीएसएफ के हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर साढ़े तीन बजे दरिमा हवाई पट्‌टी पहंुचेंगे। यहां से वे सीधे सर्किट हाउस आएंगे। वे यहां शाम सात बजे से रात नौ बजे तक सीआरपीएफ की 62 वीं बटालियन के मुख्यालय परिसर पहंुचकर अधिकारियों व जवानों से मुलाकात करेंगे। श्री सिंह 21 मई को प्रात. नौ बजे रामानुजगंज मुख्य मार्ग से लगे लुंड्रा ब्लाक के केपी गांव में सीआरपीएफ के ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल होकर परेड की सलामी लेंगे। परेड की सलामी लेने के बाद श्री सिंह दरिमा हवाई पट्‌टी पहंुचेंगे और यहां से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...