ओवरटेक करते पिकअप पिलटी, चार लोग घायल
अंबिकापुर | मंगलवार-बुधवार की रात उदयपुर से चौथी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप ग्राम जजगी के पास ओवरटेक के चक्कर में पलट गई। हादसे में चार ग्रामीण घायल हो गए। अन्य ग्रामीणों को चोट नहीं आई। चारों घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम तेलईकछार निवासी रतन सिंह मंगलवार को अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी के सुसराल में चौथी कार्यक्रम में उदयपुर गया था। बेटी की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। वहां से कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद रात में सभी पिकअप में वापस घर जाने के लिए निकले थे। हादसे में बंतेश्वर राम, 45 वर्ष, दीपक 20 वर्ष, प्रीतम 21 वर्ष व नारायण गंभीर रुप से घायल हो गए। अन्य सवार को मामूली चोट आई।