पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में नवजात को भर्ती कराकर भाग गए परिजन, कुछ समय बाद हो गई मौत

अस्पताल में नवजात को भर्ती कराकर भाग गए परिजन, कुछ समय बाद हो गई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर | मेडिकल कालेज अस्पताल में एक नवजात(लड़का) को भर्ती कराकर परिजन काउंटर से पर्ची कटाने के लिए गए और वापस लौटे ही नहीं। इधर कुछ समय बाद नवजात की भी मौत हो गई। नर्सों ने अस्पताल में इधर-उधर पूछताछ की और जब पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस सहायता केंद्र में दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को शाम को 108 एंबुलेंस में बैकुंठपुर से एक नवजात को लेकर परिजन मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे। नवजात का जन्म बैकुंठपुर अस्पताल में 14 मई को हुआ था। उसकी तबीयत खराब होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया था। यहां नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। नर्सों ने भर्ती करने के बाद परिजनों को काउंटर से रसीद कटाने के लिए कहा। वे रसीद कटाने के लिए अस्पताल में बनी इमरजेंसी पर्ची साथ लेकर गए और फिर वापस नहीं लौटे। नवजात की हालत गंभीर थी। उसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...