पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह सौ से अधिक खंभों में लाइट खराब, मेयर ने ठेका कंपनी से कहा ठीक कराएं नहीं तो लगाएंगे रोक

छह सौ से अधिक खंभों में लाइट खराब, मेयर ने ठेका कंपनी से कहा- ठीक कराएं नहीं तो लगाएंगे रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

शहर में बंद पड़ी रोड लाइट शिकायत के बाद भी नहीं सुधार नहीं कराए जाने पर मेयर ने ठेका कंपनी के प्रतिनिधि को तलब कर फटकार लगाई और कहा कि लाइट ठीक कराएं नहीं तो शहर में प्रतिबंधित करेंगे। करीब 11 हजार खंभों में पुरानी लाइट निकालकर एलईडी लाइट लगाई जानी है। दस हजार से अधिक खंभों में लाइट लग चुकी है लेकिन इनमें से छह सौ खंभों में लाइट बंद हैं। कहीं लगने के बाद लाइट जली ही नहीं तो कहीं शार्ट सर्किट से डैमेज हो गई। पार्षदों की लगतार शिकायत के बाद भी लाइट नहीं सुधारी जा रही थी। मेयर डा. अजय तिर्की और डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल की मौजूदगी में रोड लाइट की स्थिति की समीक्षा की गई। मेयर ने कहा कि बार-बार कहने के बाद लाइट नहीं सुधारी जा रही है। पिछले दिनों ही उन्होंने इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग के डायरेक्टर को फोन कर यहां की स्थिति से अवगत कराया था। डायरेक्टर ने लाइट ठीक कराने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ठेका कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा- अधिक लाइट चाहिए तो मंत्रालय से अनुमति दिलाएं

शहर में रोड लाइट लगाने का ठेका ईईसीएल कंपनी को दिया गया है। कंपनी का शहर में काम देख रहे प्रतिनिधियों ने कहा कि जहां लाइट खराब है वहां ठीक कराई जा रही है। एग्रीमेंट के हिसाब से जितने खंभों में लाइट के अनुमति मिली थी उतने खंभों में लाइट लग चुकी है। और अधिक लाइट चाहिए तो मंत्रालय से अनुमति दिला दें, उन्हें लाइट बदलने में कोई आपत्ति नहीं है।

दस हजार खंभों में लाइट लगाने का सिर्फ दावा ही

ठेका कंपनी का दावा है कि दस हजार से अधिक खंभों में लाइट लग चुकी है स्थिति यह है कि एक भी वार्ड क्लियर नहीं हुआ है। जहां सुविधा मिली वहां कंपनी ने लाइट लगा दी। पार्षद शिकायत करते रहे कि एक-एक वार्ड को क्लियर करते चलें पर ध्यान नहीं दिया। कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि खंभें बढ़ा रहे हैं इसलिए लाइट कम पड़ रही है। रोड लाइट की नई योजना पर 10 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...