- Hindi News
- National
- दस सालों से नहीं हुआ सड़कों का डामरीकरण पार्षद ने कहा लोगों का चलना हो गया मुश्किल
दस सालों से नहीं हुआ सड़कों का डामरीकरण पार्षद ने कहा- लोगों का चलना हो गया मुश्किल
अंबिकापुर| शहर के गांधीनगर इलाके के वार्ड क्रमांक 3 की पुरानी सड़कें टूट गई हैं जिससे लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। पार्षद निरंजन राय ने वार्ड के लोगों के साथ बुधवार को आयुक्त मुलाकात कर इन सड़कों को ठीक कराए जाने की मांग की। लोगांे का कहना है कि दस साल पहले सड़कें बनी थी जो अब टूट गई हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे दिक्कत हो रही है। सुराज अभियान से लेकर कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन सड़कों का डामरीकरण नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि बरसात से पहले सड़कें ठीक नहीं कराई गईं तो परेशानी और बढ़ेगी। आयुक्त ने लोगों को आश्वस्त किया है कि सड़कों को ठीक कराने का प्रयास करेंगे। लोगों ने इस तरह की तीन प्रमुख सड़कों की सूची सौंपी है जो टूट गई हैं। पार्षद के साथ वार्ड के भीम तिवारी, रामचंद यादव, उमेश सिंह सहित कई लोग पहंुचे थे।