पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सातवां वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

सातवां वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |अंबिकापुर

क्रेडा कार्मिक कल्याण संघ की संभागीय इकाई द्वारा सातवां वेतन लागू करने एवं वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर बुधवार को भोजन अवकाश के दौरान नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।

कर्मचारियोें ने सातवां वेतन जल्द से जल्द लागू करने शासन से मांग की। सातवें वेतनमान की मांग कर्मचारी संघ द्वारा लंबे समय से की जा रही है लेकिन क्रेडा प्रबंधन द्वारा मांग को अनसुना किया जा रहा है। सांकेतिक आंदोलन के माध्यम से कर्मचारी संघ द्वारा क्रेडा प्रबंधन को चेतावनी दी गई है कि जल्द से जल्द सातवें वेतनमान के संबंध में निर्णय लें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में संभागीय अध्यक्ष शक्ति कुमार सिंह सहित मनोज द्विवेदी, रोशन कुमार चौहान, केशव प्रसाद पटेल, विनायक पांडेय, सुधांशु शर्मा, विवेक कुमार कश्यप, रामकृपाल नाई, विशंभर राजवाड़े आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...