पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों की प्रतिभा बाहर लाने और मंच देने रचनात्मक काम में उन्हें व्यस्त रख रहे

बच्चों की प्रतिभा बाहर लाने और मंच देने रचनात्मक काम में उन्हें व्यस्त रख रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |अंबिकापुर

बाल संप्रेक्षण गृह में बच्चों द्वारा लिखे जा रहे बाल संप्रेक्षण पत्र साप्ताहिक पत्रिका के आठवें अंक के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की थे। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि थी।

अधीिक्षका वन्दना दत्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बाल संप्रेक्षण पत्र साप्ताहिक पत्रिका व दैनिक दिनचर्या पत्र बच्चों से लिखवाने के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को बाहर लाने एवं बच्चों को मंच देने के उद्देश्य से उन्हेंे रचनात्मक कार्य में व्यस्त रखा जा रहा है। यहां के कर्मचारियों के सहयोग से नवाचार किया जा रहा है। साप्ताहिक पत्रिका के आठवें अंक को परामर्शदाता डीएन शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। इस मौके पर बच्चों द्वारा वन्दे मातरम एवं नशा मुक्ति हेतु जागरूकता नाटक की प्रस्तुति दी गई। महापौर डॉ. तिर्की ने साप्ताहिक पत्रिका की सराहना करते हुए बच्चों को भविष्य में दोबारा गलती नहीं करने की सलाह देते हुए स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी भी दी। उन्होंने संप्रेक्षण गृह के परिसर का अवलोकन कर निगम से आवश्यक सहयोग दिए जाने की बात कही। कार्यक्रम को गीता श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को संचालन मनीष कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शमा नूरी, मनरंजन साहू, प्रमोद कुमार, बिरेन्द्र तिर्की, नीतूराम कुशवाहा, शगुफ्ता परवीन, अजित श्रीवास्तव का योगदान रहा।

बाल संप्रेक्षण गृह में साप्ताहिक पत्रिका के आठवें अंक का मेयर ने किया विमोचन

खबरें और भी हैं...