पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेडियम ग्राउंड में किसान सम्मेलन व आम सभा में राहुल होंगे शामिल

स्टेडियम ग्राउंड में किसान सम्मेलन व आम सभा में राहुल होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंच तैयार करने दिन भर चलता रहा काम, तैयारियों का जायजा लेते नेता प्रतिपक्ष।

भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

सीतापुर में होने वाली राहुल की इस सभा में पहले शामिल होने वाले कोरिया जिले के तीन विधानसभा सीटों के लोग अब बिलासपुर जिले के पेंड्रा में शामिल होंगे। सीतापुर के बाद पेंड्रा में भी राहुल की सभा है।

पहले कोरिया से भी लोगों को सीतापुर में लाने की तैयारी थी। सीतापुर में राहुल गांधी की सभा के लिए गांव-गांव तक टीम लगाई गई है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अमरजीत भगत के नेतृत्व में राहुल का दौरा फाइनल होने के बाद से बैठकों का दौर चलता रहा और कार्यक्रम से लेकर सभा में जुटने वाली भीड़ के लिए रणनीति तैयार कर टीम लगाई गई है। बुधवार को श्री सिंहदेव ने पूरी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राहुल का यह दौरा ऐतिहासिक होगा। सभा को ऐतिहासिक बनाने कांग्रेस ने 50 हजार से अधिक लोगों को जुटाने का टारगेट सभी जिलाध्यक्षों व ब्लाक अध्यक्षों को दिए हैं। सभा के लिए एसपीजी की टीम पहंुच गई है।

रायपुर से हेलीकाप्टर से आएंगे सीतापुर: राहुल दो दिनी दौरे की शुुरुआत रायपुर से करेंगे। रायपुर में साढ़े दस बजे से साढ़े 11 बजे पंचायती राज संगठन का इंडोर स्टेडियम में सम्मेलन शामिल होने के बाद पौने बारह बजे राहुल सीतापुर के लिए रवाना होंगे और पौने एक बजे से पौने दो बजे तक सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद यही पर वे लंच लेंगे और इसके बाद तीन बजे पेंड्रा के लिए रवाना होंगे।

आदिवासी इलाकों में दोनों दल लगा रहे हैं ताकत

सरगुजा सहित सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिले की 11 विधानसभा सीटों पर इस सभा के जरिए कांग्रेस चुनाव अभियान की शुरूआत करने जा रही है। अभी 11 में से 7 सीटें कांग्रेस के पास हैं। जशपुर और कोरिया की तीन-तीन सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। दोनों पार्टियां इन सीटों पर जीत के लिए ताकत झोंकने जा रही हैं। राहुल जहां सत्ता के लिए जोर लगाएंगे वहीं मुख्यमंत्री कोरिया जिले से सरगुजा संभाग में विकास यात्रा लेकर निकल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...