अजिरमा व इसके आश्रित गांव भाजपा ने ग्रामीण मंडल में किए शामिल
अंबिकापुर| सरगुजा जिले में शामिल किए गए सूरजपुर मुख्य मार्ग से लगी अजिरमा ओर इसके आश्रित तीनों गांवों को भाजपा ने संगठन के कामकाज की दृष्टि से अपने ग्रामीण मंडल में शामिल कर लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने इसकी घोषणा करते हुए भाजपा ग्रामीण मंडल को संगठन का विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। अजिरमा के साथ भगवानपुरखुर्द, बिशु़नपुर व ठाकुरपुर सरगुजा जिले में शामिल किए गए हैं। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन, कृषि महाविद्यालय ओर कृषि विज्ञान केंद्र इसी पंचायत में थे जो अब सरगुजा में शामिल कर लिए हैं।