पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय गृहमंत्री सिंह की सुरक्षा को लेकर हाई एलर्ट, इलाके में हेलीकाॅप्टर से सर्चिंंग

केंद्रीय गृहमंत्री सिंह की सुरक्षा को लेकर हाई एलर्ट, इलाके में हेलीकाॅप्टर से सर्चिंंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार से सरगुजा जिले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। सीआरपीएफ के अलावा प्रशासन के साथ पुलिस ने शहर सहित सरगुजा व बलरामपुर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गृहमंत्री रविवार व सोमवार को सरगुजा जिले में रहेंगे। इसे देखते हुए उनकी सुरक्षा में डीएफ के लगभग चार सौ अधिकारी व जवान दो दिनों तक तैनात रहेंगे। पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। इधर रविवार को सीआरपीएफ ने हेलीकाप्टर से हवाई सर्चिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीआरपीएफ द्वारा शहर से लेकर बलरामपुर व सरगुजा जिले के सीमावर्तियों क्षेत्रों तक नजर रखी जा रही है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को साढ़े तीन बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे। रविवार की रात वे सर्किट हाउस में रुकेंगे। सोमवार को अजिरिमा स्थित सीआरपीएफ की बस्तरिया बटालियन के पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। दो दिन का कार्यक्रम होने से उनकी सुरक्षा को लेकर काफी इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन व पुलिस द्वारा अलग-अलग अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। हेलीपैड, सर्किट हाउस सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डीएफ के जवान तैनात रहेंगे। सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। सीआरपीएफ ने अपने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा को लेकर अलग इंतजाम किए हैं।

सीआरपीएफ के साथ डीएफ के 4 सौ जवान तैनात

केपी अजिरमा में सीआरपीएफ की बस्तरिया बटालियन के पासिंग आउट परेड में होंगे शामिल

शहर सहित पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई सर्चिंग

गृहमंत्री कार्यक्रम से एक दिन पहले सीआरपीएफ ने अंबिकापुर सहित बलरामपुर व सरगुजा जिले के पहाड़ी इलाके में हेलीकाप्टर से हवाई सर्चिंग की। दोपहर में हेलीकाप्टर शहर व अजिरमा के आस-पास के इलाके में काफी समय तक नीचे उड़ता रहा। सरगुजा जिले के मैनपाट व बलरामपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में भी हेलीकाप्टर उड़ते देखा गया। यह काफी नीचे था। हालांकि पुलिस अधिकारी कोई भी जानकारी देने से बचते रहे। काफी समय तक हेलीकाप्टर के नीचे उड़ते रहने से लोग भी हैरान रहे।

मेडिकल काॅलेज अस्पताल में हाई एलर्ट के निर्देश

सुरक्षा के साथ- साथ गृहमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर भी पूरा इंतजाम किया गया है ताकि विषम परिस्थितियों में उन्हें बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। इसको लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल प्रबंधन को पूरी तैयारी रखने निर्देश दिए गए हैं। दोपहर में सीआरपीएफ की एक टीम अस्पताल के निरीक्षण पर भी जाने वाली थी। इसकी सूचना पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट व अन्य डाक्टर दोपहर बाद तक वहीं डटे रहे।

खबरें और भी हैं...