सरस्वती शिशु मंदिर में योग शिविर आज से
अंबिकापुर| महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए योग एवं प्राणायाम के अभ्यास कराये जाएंगे। शिविर 20 मई से आरंभ हाेगा। यह रोज साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक संचालित होगा।