पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षाकर्मियों का संविलियन चाय पर चर्चा अभियान शुरू

शिक्षाकर्मियों का संविलियन चाय पर चर्चा अभियान शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविलियन हासिल करने के लिए शिक्षाकर्मी रोज नए अंदाज में अपना अभियान सामने ला रहे हैं। प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार से जिले सहित प्रदेश भर के शिक्षाकर्मी संविलियन चाय पर चर्चा नामक मुहिम शुरू कर दिए हैं। इसका आगाज मोर्चा के प्रांतीय संचालक संजय शर्मा ने किया।

मोर्चा के जिला संचालक मनोज वर्मा के आह्वान पर जिले भर के शिक्षाकर्मी इस अनूठे अभियान से जुड़े। इस मुहिम के तहत सरगुजा जिले के प्रत्येक विकासखंडों के सार्वजनिक स्थानों, होटलों में उपस्थित लाेगों को शामिल कर उनसे विचार लेंगे व उन्हें अपने विधानसभा संविलियन संकल्प सभा के उद्देश्यों से अवगत कराएंगे। जिले के सभी विकासखण्ड संचालक इसके लिए स्थल चयन कर चाय पर चर्चा की तैयारी में जुटे हुए हैं। विकासखण्ड के मोर्चा संचालक अंबिकापुर में अजय मिश्रा, अमित सोनी, लुंड्रा में रणबीर सिंह चौहान, बतौली में जवाहर खलखो, सीतापुर में सुशील मिश्रा, मैनपाट में रमेश यागिक, योअल लकड़ा, लखनपुर में राकेश पांडेय व उदयपुर में लखन राजवाड़े के नेतृत्व में मोर्चा तैयारी में जुटा हुआ है।

खबरें और भी हैं...